• 03 Dec 2023
    मॉडल स्कूल देवगड़ ने योगा ओलपियाड मे फहराया परचम


  • 16 Jun 2023
    Class 11th Admission 2023-24

    राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु कार्यक्रम जारी किया है जिसके तहत स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, ब्लाक देवगढ़ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित अंग्रेजी माध्यम हेतु सत्र 2023–24 में कक्षा 11 के लिए नवीन प्रवेश एवं रिक्त सीटों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य कैलाश सिंह चौहान ने बताया की रिक्त सीटों पर पात्र आवेदकों से प्रवेश हेतु 22 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। प्रथम सूची का प्रकाशन 26 जून को किया जाएगा। विद्यालय के विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व अंग्रेजी विषय अनिवार्य तथा जीव विज्ञान या गणित में से एक ऐच्छिक विषय के रूप में चयन करना होगा। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन व आईपी विषय में से एक विषय का चयन करना होगा। इसके लिए विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल से दसवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। दिनांक 26 जून को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी तथा 30 जून को चयनित आवेदकों से समस्त वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश दिया जाएगा। समय पर दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवाने पर उन सीटों के विरुद्ध आरक्षित सूची में से नवीन सूची जारी की जाएगी। कक्षा 11 में प्रवेश हेतु आवश्यक आवेदन विद्यालय में श्री खेताराम जी सालवी MOBILE NUMBER 8764895852 से प्राप्त कर विस्तृत दिशानिर्देश देख सकते हैं। आवेदन पत्र 22 जून 2023 तक अंक तालिका की छाया प्रति के साथ प्रातः 9 बजे से 11 दोपहर बजे तक जमा करावे। 26 जून 2023 को नियमानुसार योग्य चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। श्री मोहनलाल चावला उप प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रवेश समिति (कक्षा 11), श्री शंकर लाल रेगर प्राध्यापक गणित सह प्रभारी (कक्षा 11) होंगे। मॉडल विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश नीति के अनुसार सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता से प्रवेश देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बाद कक्षाओं में सीट रिक्त रहने पर ही शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।


  • 25 Mar 2023
    सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित


  • 03 Feb 2023
    राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद:मॉडल स्कूलों में प्रवेश की गाइडलाइन जारी

    राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूलाें में सत्र 2023-24 में कक्षा 6 से 8 में रिक्त सीटाें पर प्रवेश की गाइडलाइन जारी कर दी है।  गाइडलाइन के अनुसार 3 मार्च तक रिक्त सीटाें की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन 8 से 16 मार्च तक किए जा सकेंगे। चयनित आवेदकाें की सूची का निर्धारण 22 मार्च काे हाेगी और प्रवेश के लिए चयनित आवेदकाें की सूची 27 मार्च तक जारी की जाएगी।

    चयनित आवेदकाें से प्रवेश फार्म भरवाने की तिथि 31 मार्च रहेगी। कक्षा 6 से 8 का संचालन 1 अप्रैल से किया जाएगा।

    निर्देशाें में कहा है कि स्वामी विवेकानंद माॅडल स्कूलाें में पहले से ही 8वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियाें काे नियमानुसार कक्षा 9 में प्रवेश देकर 1 अप्रैल से स्कूल की समस्त कक्षाओं का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जाए।

     कक्षा 10 व 12 में सीबीएसई के नियमानुसार प्रवेश दिए जाएंगे। 

     कक्षा 9 व 11 की प्रवेश प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।


  • 12 Jan 2023
    SVGMS Deogarh NCC - Best In Academic Award was awarded Mr. Deepak Kumar Upadhyay


  • 19 Dec 2022
    मॉडल स्कूल देवगढ़ में प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ
















  • 19 Dec 2022
    BIRTHDAY WISHES TO MAHIMA MEWARA CLASS 9TH


  • 30 Nov 2022
    मुख्यमंत्री बाल गोपाल दुग्ध योजना शुभारंभ


  • 11 May 2022
    Aptitude Classes (Summer Camp)


  • 19 Apr 2022
    9th New Admission Exam 2022

    कक्षा 9 की रिक्त सीटों हेतु प्रवेश परीक्षा स्थानीय विद्यालय में दिनांक 19 अप्रैल 2022 को प्रातः 10:00 से 11:30 तक कुल 1. 30  घंटे (90 मिनट)  में आयोजित की जाएगी।

     प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ/ रिक्त स्थान/ सत्य- असत्य प्रकार के कक्षा 8 स्तर के अनुरूप होंगे। 

    प्रत्येक प्रश्न का अंकभार 1 अंक होगा कुल पूर्णांक 100 अंक का होगा।  

     ( हिंदी 10 प्रश्न, अंग्रेजी 20 प्रश्न, गणित 30 प्रश्न, विज्ञान 30 प्रश्न, सामान्य ज्ञान 10 प्रश्न, कुल 100 प्रश्न)

     भाषा को छोड़कर सभी प्रश्न पत्रों का निर्माण अंग्रेजी माध्यम में होगा।